न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित 'भारत-दर्शन' मे आपका स्वागत है। यहाँ आप साहित्य संकलन और भारत-दर्शन द्वै-मासिक पत्रिका के अतिरिक्त हिंदी के अनेक संसाधनों से लाभान्वित हो सकते हैं।
हार्दिक आभार।
भारत-दर्शन का नवंबर-दिसंबर 2025 अंक आपको भेंट है।
इस अंक में हमने बाल-साहित्य और डॉ रामदरश मिश्र के साहित्य को प्रमुखता दी है। डॉ रामदरश मिश्र का 31 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया।
कहानी खंड में डॉ रामदरश मिश्र की ‘खाली घर’ , एन्तॉन चेखव की कहानी 'शर्त', रामेश्वर टांटिया की कहानी, 'राजा और रंक' और भगवतीचरण वर्मा की 'दो पहलू' प्रकाशित की है।
लघुकथा के अंतर्गत गिरीश पंकज की लघुकथा 'पेड़ पर कविता', और रेखा वशिष्ठ मल्होत्रा की लघुकथा ‘मेरे हिस्से का घर-परिवार’ जैसी लघुकथायें प्रकाशित की गई हैं।
लोक-कथा के अंतर्गत भारत-दर्शन संकलन से ‘अंधे का दीया’ और न्यूज़ीलैंड से प्रीता व्यास की ‘बुद्धू बेलोग’ भी पाठकों को आकर्षित करेंगी।
काव्य में डॉ रामदरश मिश्र की ‘मेरे जाने के बाद’ (कविता), ‘बनाया है मैंने ये घर धीरे धीरे’ (ग़ज़ल), ‘जाने तू कैसे लिखता है’ (गीत), बालमुकुन्द गुप्त की ‘पेट-महिमा’, निज़ाम फतेहपुरी की ग़ज़ल ‘दम में नहीं है दम...’ और सूरदास के भक्ति रस से भरे ‘सूर के पद’ प्रमुख हैं। विविध खंड में प्रो. बीना शर्मा का ‘तो हरे भरे बने रहिए न...’, इलाश्री जायसवाल की ‘माँ का संवाद – लोरी’ और संदीप सृजन का ‘कीर्ति-शेष: हिंदी साहित्य का अमर योद्धा — डॉ. रामदरश मिश्र’ जैसे विचारपूर्ण आलेख शामिल हैं।
बाल-साहित्य खंड इस बार विशेष रूप से समृद्ध है। इसमें मुंशी प्रेमचंद की ‘मिट्ठू’ और ‘परीक्षा’, जयशंकर प्रसाद की ‘छोटा जादूगर’, सुभद्राकुमारी चौहान की ‘हींगवाला’, भीष्म साहनी की ‘दो गौरैया’, विष्णु प्रभाकर की ‘मैंने झूठ बोला था’, दिविक रमेश की ‘जिद्दी मक्खी’, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की ‘बुढ़िया’, माखनलाल चतुर्वेदी की बाल-कविता ‘लड्डू ले लो’, सोहनलाल द्विवेदी की ‘अगर कहीं मैं पैसा होता ?’, मैथिलीशरण गुप्त की ‘सरकस’, आनन्द विश्वास की ‘प्रकृति विनाशक आखिर क्यों है?’, डॉ राणा प्रताप सिंह गन्नौरी ‘राणा’ की ‘प्यारे बच्चो’ एवं ‘खेल हमारे’, डॉ रामनिवास मानव की ‘बन्दर मामा’, गिजुभाई बधेका की ‘करना हो सो कीजिए’ तथा अकबर-बीरबल की ‘चारों मूर्ख हाजिर हैं’ एवं ‘हरे रंग का घोड़ा’ सहित अन्य रोचक बाल-कहानियाँ और कविताएँ सम्मिलित हैं।
पत्रिका की सम्पूर्ण विषय-सूची देखें।
आशा है पाठकों का स्नेह मिलता रहेगा। आप भी भारत-दर्शन में प्रकाशनार्थ अपनी रचनाएं भेजें।
पिछ्ला अंक 'हिंदी उत्सव विशेषांक' यहाँ पढ़ें।

Daily Stories
No Daily stories available for today.

पौराणिक कथाएँ
बुधवार व्रतकथा | Budhwar Katha
समतापुर नगर में मधुसूदन नामक एक व्यक्ति रहता था। वह बहुत धनवान था। मधुसूदन का विवाह बलरामपुर नगर की सुंदर और गुणवंती लडकी संगीता से ...

मासिक उत्सव
बड़ा दिन | क्रिसमिस डे | 25 दिसंबर
'क्रिसमिस डे' कहें या 'बड़ा दिन' यह ईसा मसीह के जन्म-दिवस के रूप में मनाया जाता है। ईसा मसीह की शिक्षाओं में समानता और भाईचारेअवनींद्र नाथ टैगोर | 5 दिसम्बर
अवनींद्र नाथ टैगोर जिन्हें अवनीन्द्रनाथ ठाकुर (7 अगस्त, 1871- 5 दिसम्बर, 1951) के नाम से भी जाना जाता है, भारत के प्रख्यात चित्रकार तथा साहित्यकारहोमाई व्यारावाला | 9 दिसंबर
होमाई व्यारावाला [ 9 दिसंबर, 1913 - 15 जनवरी, 2012 ] 'फर्स्ट लेडी ऑफ द लेंस' के रूप में सम्मानित व्यारावाला को भारत में स्वतंत्रता सेशहीद राजेंद्र लाहिड़ी स्मृति दिवस | 17 दिसंबर
फांसी वाले दिन भी व्यायाम करने वाला क्रांतिकारी फांसी वाले दिन भी सुबह राजेंद्र लाहिड़ी ( 23 जून, 1901 - 17 दिसंबर, 1927) व्यायाम कर रहेभिखारी ठाकुर | 18 दिसंबर
भिखारी ठाकुर (18 दिसम्बर, 1887 - 10 जुलाई, 1971) भोजपुरी के लोक कलाकार, रंगकर्मी, लोक जागरण के सन्देश वाहक, लोक गीत तथा भजन-कीर्तन के साधकशहादत दिवस | 19 दिसंबर
काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए पं राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी की सजा हुई थी। काकोरी कांड कोउपेंद्रनाथ अश्क जयंती | 14 दिसंबर
14 दिसंबर को हिंदी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क की जयंती होती है। उपेन्द्रनाथ का जन्म 14 दिसंबर, 1910 को जालंधर में हुआ। आपने लाहौर से कानून कीमदन मोहन मालवीय जयंती | 25 दिसंबर
25 दिसंबर को महामना मदनमोहन मालवीय की जयंती होती है। महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही, इस युग केपंडित बालकृष्ण शर्मा | 8 दिसम्बर
हिन्दी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा "नवीन" का जन्म 8 दिसम्बर 1897 को ग्वालियर राज्य के भयाना गांव में हुआरघुवीर सहाय | जन्म-दिवस 9 दिसंबर
रघुवीर सहाय (Raghuvir Sahay) का जन्म 9 दिसंबर 1929 को लखनऊ में हुआ था। आपने कविता, कहानी, निबंध विधाओं में साहित्य-सृजन किया। आपने लखनऊ विश्वविद्यालय सेयशपाल जयंती | 3 दिसम्बर
देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी, साहित्यकार एवं लेखक यशपाल का जन्म 3 दिसम्बर, 1903 को फ़िरोजपुर छावनी में हुआ था।बाबा साहब अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस | 6 दिसंबर
बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। बाबा साहब का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ। उन्हेंएस रामानुजन जयंती | दिसंबर 22
भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितिज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन की गणना आधुनिक भारत के उन व्यक्तितत्चों में कीअटल बिहारी वाजपेयी जन्म-दिवस | 25 दिसंबर
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर को जन्म-दिवस होता है। अटल बिहारी वाजपेयी भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एकधर्मवीर भारती जयंती | 25 दिसंबर
धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसंबर, 1926 को अतारसुइया, इलाहबाद में हुआ था। हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध हस्ताक्षर धर्मवीर भारती आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक,










